{"_id":"0ca678f484c770b5b5cd3dbabf8cd139","slug":"public-attacks-on-police-in-ghazhiabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुलिसवालों को लोगों ने घेरकर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पुलिसवालों को लोगों ने घेरकर धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में बुधवार रात जबरन घर में घुसकर सिपाहियों के मारपीट करने से आक्रोशित लोगों ने उनको पिटाई कर डाली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कविनगर के एच-234 मकान में रहने वाले हनीसिंह का एक युवक से रुपयों केलेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। हनी सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे उक्त युवक शराब में नशे में धुत्त होकर उसके घर पहुंचा और महिलाओं से बद्तमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर उसने मोबाइल पर कुछ युवकों से बातचीत कराई। इस दौरान फोन पर दोनों ओर से गाली-गलोंच हुई। कुछ ही देर में एक दरोगा और तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और हनी सिंह से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
यह देख आसपास केलोगों ने उनको घेर लिया और मारपीट करने केसाथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची कविनगर सिपाहियों को थाने ले आई, जबकि दरोगा भाग गया।
पुलिस के अनुसार उक्त तीनों सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं और बिना अनुमति के रात में घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और अपने अधिकारियों को नहीं दी।
पुलिस के अनुसार उक्त दरोगा कोतवाली नगर की एक चौकी पर तैनात बताया गया है। समाचार लिखे जाने तक तीनों सिपाहियों और घर में घुसने वाले शराबी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी। कोतवाल ने घटना की जानकारी पुलिस लाइन और उच्चाधिकारियों को दे दी थी।