{"_id":"5b588f854f1c1bb8538b531a","slug":"public-asked-to-authorization-how-many-time-to-take-down-the-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी मामला: जनता नहीं सो पा रही है चैन की नींद, प्राधिकरण से पूछ रहे हैं ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी मामला: जनता नहीं सो पा रही है चैन की नींद, प्राधिकरण से पूछ रहे हैं ये सवाल
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
building collapse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी गांव की जेपी हाइट्स बिल्डिंग के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार को प्रशासन व प्राधिकरण अफसरों से मुलाकात की और पूछा कि जेपी हाइट्स बिल्डिंग को गिराया जाएगा या नहीं। ताकि, रोज-रोज का डरना खत्म हो और वे चैन से रह सके।
शाहबेरी गांव में दो बिल्डिंग गिरने के बाद प्राधिकरण अन्य बिल्डिंग का सर्वे करा है और जो बिल्डिंग असुरक्षित है, उनको खाली करने का नोटिस चस्पा रहा है। अभी तक 50 से अधिक बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। वहीं जेपी हाइट्स के बिल्डिंग झुक गई है।
उसे खाली कराकर सील कर दिया गया है। साथ ही आसपास की तीन से चार बिल्डिंग को भी खाली करा दिया गया था। ताकि, अगर जेपी हाइट्स बिल्डिंग गिरती है तो आसपास के लोगों को नुकसान नहीं पहुंचे। शनिवार को पुलिस के साथ प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की थी, लेकिन अभी तक जेपी हाइट्स बिल्डिंग को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। जबकि, आसपास के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
बुधवार को आसपास रहने वाले कुछ लोग कलेक्ट्रेट में डीएम से मिले और बिल्डिंग को लेकर स्थिति साफ करने की मांग की। डीएम ने उनको प्राधिकरण भेज दिया। अभिनव खरे ने बताया कि अगर बिल्डिंग को गिराना है तो प्राधिकरण उसे गिरा दें। ताकि, वे अपने घर में आराम से सो सके।
प्राधिकरण अफसरों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अभिनव का कहना है कि नोटिस में सात दिन का समय दिया गया है। शुक्रवार को वह पूरा हो जाएगा। अगर तब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर शनिवार को बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।