फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Psychology question paper was easy to moderate

Delhi NCR News: मनोविज्ञान का प्रश्न पत्र रहा आसान से मध्यम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
-एनसीईआरटी आधारित प्रश्नों ने छात्रों को दिया बेहतर प्रदर्शन का अवसर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं की बृहस्पतिवार को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा का स्तर इस वर्ष आसान से मध्यम रहा। सही तरीके के समय प्रबंधन से छात्र आत्मविश्वास के साथ प्रश्न पत्र को हल कर पाए। छात्रों के अनुसार प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ने और कॉन्सेप्ट्स को सोच समझकर लागू करने की जरूरत थी। छात्रों ने कहा कि प्रश्न पत्र में एनसीईआरटी आधारित प्रश्नों ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर दिया। एक छात्र ने कहा कि प्रश्न पत्र संतुलित था, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल सवालों का अच्छा मिक्स था। ज्यादातर सवाल पाठ्यपुस्तक और शिक्षकों की ओर से बताए गए टॉपिक से ही लिए गए थे। केस आधारित सवाल थोड़े मुश्किल थे, क्योंकि उन्हें ध्यान से पढऩे और कॉन्सेप्ट्स को सोच-समझकर लागू करने की जरूरत थी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल की विषय शिक्षक एकता कपूर के अनुसार प्रश्नपत्र मुख्यत: एनसीईआरटी आधारित था, इसलिए जिन विद्यार्थियों की अवधारणाएं स्पष्ट थीं वे प्रश्नों का उत्तर आसानी से दे सके। प्रश्न पत्र में बहु विकल्पीय प्रश्न और लघु उतर वाले प्रश्न सीधे और मूलभूत अवधारणाओं तथा परिभाषाओं पर आधारित थे।


साथ ही केस आधारित और अनुप्रयोग आधारित प्रश्न भी शामिल किए गए थे, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक क्षमता और वास्तविक जीवन में मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों की समझ को परखना था। प्रश्नपत्र सीबीएसई के नवीनतम कौशल-आधारित पैटर्न के अनुरूप था। इसमें सेल्फ एंड पर्सनैलिटी मीटिंग लाइफ चैलेंजेस, साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर्स थेरेप्यूटिक अप्रोचेज, और सोशल इन्फ्लुएंस जैसे पाठों से संतुलित प्रश्न पूछे गए। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र संतुलित और अंक प्राप्त करने की दृष्टि से अनुकूल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article