फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   providing PPE kits for doctors and food to the needy in Amar Ujala Foundation Campaign

अमर उजाला फाउंडेशन : जरूरतमंदों के लिए भोजन के साथ डॉक्टरों को उपलब्ध करा रहे पीपीई किट

Wed, 06 May 2020 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 May 2020 03:26 AM IST
विज्ञापन
providing PPE kits for doctors and food to the needy in Amar Ujala Foundation Campaign
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को तो भोजन-राशन बांट ही रहीं हैं, इस दौरान कोरोना से जंग में जुटे डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट और मास्क भी उपलब्ध करवा रहीं हैं। 

विज्ञापन


मेरठ में पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और एमपी पॉलीमर्स ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में पीपीई किट, मास्क बांटे। 

कंपनी के एमडी तुषार चौधरी और दीपक गुप्ता ने सीएमएस डॉक्टर पीके बंसल व वरिष्ठ डॉक्टर कौशलेंद्र राणा को पीपीई किट और मास्क सौंपे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा और कंपनी के एमडी तुषार चौधरी ने बताया कि जरूरतमंदों को निरंतर मास्क और किट का वितरण किया जाता रहेगा। 
विज्ञापन


उधर, मेरठ में ही जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी और अमर उजाला फाउंडेशन ने मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। वहीं, शामली में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, परमार्थ समिति, महाराजा अग्रसेन रसोई, पगडंडियां संस्था, अन्नपात्र रसोई, पगडंडियां संस्था ने जगह-जगह भोजन का वितरण कराया। कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर और इटावा में भी अमर उजाला की पहल पर समाजसेवियों ने लंच पैकेट व राशन का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed