फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protests erupt at Jamia Millia Islamia over hostel eviction notices to female students

Delhi NCR News: जामिया में छात्राओं को हॉस्टल खाली करने के नोटिस पर विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
-कई छात्र संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में महिला हॉस्टल की छात्राओं को जारी किए गए हॉस्टल खाली करने के नोटिस के विरोध में छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रशासन से नोटिस तत्काल वापस लेने और हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि नोटिस वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने अन्य छात्र संगठनों के साथ मिलकर सेंट्रल कैंटीन के पास विरोध सभा की। आरोप है कि महिला हॉस्टल में भोजन की खराब गुणवत्ता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर छात्राओं ने अपनी समस्याएं उठाईं, लेकिन उनकी शिकायतों का समाधान करने के बजाय उन्हें हॉस्टल खाली करने के नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

आइसा ने कहा कि छात्राओं की जायज मांगों और समस्याओं को सुनने के बजाय विरोध करने वाले छात्रों को निशाना बनाया जाना उचित नहीं है। संगठन ने प्रशासन से सभी कथित मनमाने नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed