Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest over the delay in road construction

Delhi NCR News: सड़क निर्माण में देरी पर आप का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
यज्ञ कर भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना, संजीव झा बोले- 15 दिन में ठेकेदार को काम नहीं मिला तो पीडब्ल्यूडी मंत्री के आवास पर देंगे धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी की 100 फुटा सड़क के निर्माण में देरी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आप विधायक संजीव झा ने स्थानीय लोगों के साथ ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास सामूहिक यज्ञ कर भाजपा सरकार और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

झा ने आरोप लगाया कि सरकार ने सड़क निर्माण का टेंडर जारी करने के बाद रद्द कर दिया, जिससे लोगों को धूल, प्रदूषण और आवागमन की परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वह सवा साल से अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को टेंडर खुलेगा। इसके 15 दिन के भीतर काम आवंटित नहीं हुआ तो 19 या 20 दिसंबर से मंत्री के आवास पर धरना देंगे। उन्होंने सांसद मनोज तिवारी पर भी अक्टूबर तक सड़क बनवाने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
----
बुराड़ी की सड़क पर यज्ञ-धरने की नौटंकी छोड़ 11 साल का हिसाब दें संजीव झा : कपूर
भाजपा बोली- तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द होना सामान्य प्रक्रिया, तय समय में बनेगी सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बुराड़ी की 100 फुटा सड़क के निर्माण में देरी को लेकर आप विधायक संजीव झा के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यज्ञ और धरने की राजनीति करने के बजाय झा को अपने 11 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए।

कपूर ने कहा कि बुराड़ी की सड़क पिछले 10 वर्षों से बदहाल है। इस दौरान दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी और संजीव झा विधायक थे। ऐसे में उन्होंने सड़क का निर्माण क्यों नहीं कराया? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सड़क निर्माण के लिए पारदर्शी तरीके से टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द कर दोबारा जारी करना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। चार दिसंबर को टेंडर खुलना सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
कपूर ने झा पर मंत्री प्रवेश वर्मा को धमकाने जैसी भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आप विधायक धरने और धमकी की राजनीति छोड़कर विकास कार्यों पर ध्यान दें। सड़क का निर्माण तय समय में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed