{"_id":"e9ffa5aed21125741dded69430cd3abb","slug":"protest-for-facilities-in-the-od-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर चक्कर खाकर गिर पड़े युवा कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर चक्कर खाकर गिर पड़े युवा कांग्रेस नेता
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 29 Jan 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में आयुध डिपो के 900 मीटर दायरे में रहने वाले नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए अनश्ान कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं की सेहत बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन
मंगलवार को जब नरेश दहीया मंच पर खड़े होकर बोलने लगे तो चक्कर खाकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें संभालकर मंच पर ही लिटा दिया।
इस बीच नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंजू चौधरी और चीफ इंजीनियर बीएस सिंगरोहा ने मौके पर पहुंच कर दहीया के स्वास्थ्य की जांच कराई। जिसमें उन्हें ब्लडप्रेशर की परेशानी बताई गई है।
विज्ञापन
चिकित्सक की सलाह पर अंजू चौधरी और सिंगरोहा ने अस्पताल में भर्ती होने का आग्रह किया, लेकिन अनश्ान पर बैठक युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पकंज खरबंदा, मुनीश कार्टरपुरी सहित दहीया ने इसके लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
काफी देर तक आग्रह के बाद भी जब तीनों नहीं माने तो दोनों अधिकारियों ने मांगो को लिख कर देने को कहा। इन लोगों ने निगम अधिकारियों को सौंपे मांगपत्र में लोगों के मौलिक अधिकारियों का हनन बताते हुए तत्काल बिजली, पानी, सीवर जैसी बुनियादी सुविधा देने की मांग की।
दहीया की हालत को देखते हुए यहां एक पुलिस कर्मी तैनात किए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अनश्ानकारियों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सके। पंकज ने कहा कि जब तक लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने पर कोई सहमति नहीं बन जाती, अनश्ान जारी रहेगा। काबिले गौर है कि अनश्ान का मंगलवार को छठां दिन था।