{"_id":"6a2c2cc15012bc364c0ee26e","slug":"protest-at-jantar-mantar-on-june-14-for-the-release-of-keshav-negi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140618-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: केशव नेगी की रिहाई के लिए 14 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: केशव नेगी की रिहाई के लिए 14 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार 65 वर्षीय केशव नेगी की रिहाई की मांग के लिए 14 जून को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड लोक मंच के अध्यक्ष बिट्टू उप्रेती के नेतृत्व में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उत्तराखंड के लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे।
धीरेंद्र प्रताप के अनुसार केशव नेगी की गिरफ्तारी से दिल्ली में रहने वाले लाखों उत्तराखंडियों में गुस्सा है। उनका आरोप है कि नेगी की गिरफ्तारी अवैध है और उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्रालय से संपर्क किया है और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय भी मांगा है। उनका दावा है कि इसे लेकर दिल्ली में उत्तराखंड समाज के लोग जगह जगह बैठकें कर रहे हैं और केशव नेगी की रिहाई के लिए अभियान की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के वकील भी इस मामले में मजबूत पैरवी की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान अग्निकांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही दिल्ली के होटलों में गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी उठाई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो। संवाद