फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against sealing action in Delhi, Shopkeepers desealed shops

सीलिंग कार्रवाई का विरोध, दिल्ली में दुकानदारों ने डी-सील कीं दुकानें

Thu, 19 Apr 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Apr 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Protest against sealing action in Delhi, Shopkeepers desealed shops
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में एक बार फिर सीलिंग कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बुधवार को लोगों ने सीलिंग कार्रवाई का विरोध करते हुए दुकानों की सील तोड़ डाली। इस दौरान लोगों ने नगर निगम एवं दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेाबाजी की।

विज्ञापन


लोगों के विरोध को देखते हुए निगम का दस्ता सीलिंग कार्रवाई रोककर लौट गया। बता दें कि गत माह दक्षिण दिल्ली नगर निगम में सीलिंग कार्रवाई का कड़ा विरोध हुआ था। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की टीम बुधवार को सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी रोड पर पहुंची और कुछ ही देर में पांच दुकानें को सील कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच, दुकानदार और इलाके के लोग जमा हो गए और सीलिंग का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस और नगर निगम की टीम के समक्ष पांचों दुकानों की सील तोड़ दी। लोगों के हंगामे के चलते पुलिस और नगर निगम की टीम सीलिंग बीच में ही छोड़कर लौट गई। इलाके के लोगों का कहना है कि नगर निगम की टीम उनकी दुकानों को गैरकानूनी तौर पर सील करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दुकानों का नियमित तौर पर कनवर्जन शुल्क जमा करा रखा है। बता दें कि सीलमपुर में वर्ष 2006 में सीलिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ था। भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।

उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली में सीलिंग

Protest against sealing action in Delhi, Shopkeepers desealed shops

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 16 स्टिल्ट पार्किंग सील कीं। केशवपुरम जोन के पश्चिम विहार में नौ, करोल बाग जोन के रमेश विहार में छह और नरेला जोन में एक स्टिल्ट पार्किंग सील की गई। वहीं दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने तीन स्टिल्ट पार्किंग को सील किया।

मध्य जोन के सुखदेव विहार में तीन पार्किंग दुरुपयोग के कारण सील की गईं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन स्थित बाबा हरिदास नगर में कृषि भूमि पर अवैध निर्माण को धराशायी कर दिया गया। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग और दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने यह कार्रवाई की। दोनों विभागों ने करीब 50 संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed