फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against E-20; Tehseen Poonawalla detained.

Delhi NCR News: ई-20 के विरोध में प्रदर्शन, तहसीन पूनावाला हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
जनपथ से जंतर-मंतर जाने की कोशिश में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ई-20 पेट्रोल नीति के विरोध में रविवार को प्रदर्शन करने जा रहे टीम भारत के संस्थापक तहसीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूनावाला जनपथ से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उनका रास्ता रोक दिया। इस दौरान सामने आए वीडियो में वह बैरिकेड पार करने की कोशिश करते नजर आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पूनावाला 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल की नीति का विरोध कर रहे हैं। टीम भारत ने ई-20 से संबंधित जांच रिपोर्ट और नीति से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने के साथ ई-10 पेट्रोल दोबारा उपलब्ध कराने की मांग की है। जुलाई में भी पूनावाला ने जंतर-मंतर पर ई-20 के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उस दौरान वाहन मालिकों ने ई-20 से माइलेज और रखरखाव पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जताई थी। प्रदर्शनकारी खासतौर पर पुराने वाहनों पर ई-20 के प्रभाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सरकार पहले ही ई-20 को लेकर वाहन सुरक्षा पर आश्वासन दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed