फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protection will be according to cm need: Bassi

सीएम की जरूरत के हिसाब से देंगे सुरक्षा : बस्सी

Mon, 16 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
protection will be according to cm need: Bassi

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को साफ किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जरूरत के हिसाब से सुरक्षा तंत्र किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जेड-प्लस की सुरक्षा लेने से यह कहकर मना कर दिया था कि इससे जनता से मिलने में दिक्कतें आएंगी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर दिल्ली की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बात की। साथ ही मुख्यमंत्री को 68वीं रेजिंग डे परेड और एट होम कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है। इन गणमान्य लोगों की सुरक्षा का इंतजाम करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि संबंधित व्यक्ति कोई दिक्कत महसूस न करे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जिस व्यक्ति को दी गई है, अगर वह सिस्टम में असहज महसूस करता है या दैनिक कार्य में कोई दिक्कत आती है तो नए सिरे से व्यवस्थित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्सी ने सुरक्षा पर विशेषाधिकार की बात कहकर रि-ऑर्गेनाइज करने के तरीके की जानकारी देने से मना किया। बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा में घर पर मेटल डिटेक्टर से मिलने वाले के प्रवेश के अलावा संबंधित व्यक्ति के आगे एक पायलट कार और दो एस्कॉट कार में सुरक्षा कर्मी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed