उत्तराखंड: ये मर्डर पुलिस के लिए बना पहेली, अब तक 1 लाख 20 हजार मोबाइल नंबरों की हुई जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम की घायल बेटी अर्शा के बयान पर पुलिस की जांच टिकी है। पुलिस की इशारों में पूछताछ के दौरान अर्शा ने बताया कि उसने ही घटना के दिन दरवाजा खोला था। उसके घर दोस्त आए थे। बयान के आधार पर पुलिस ने नौ लड़कियों और युवकों से पूछताछ की। सिर्फ एक लड़की उससे मिलने के लिए गई थी, लेकिन उसके घटना में शामिल होने से अर्शा ने इनकार कर दिया। अभी दो लड़कियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
पुलिस को कातिलों से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि अर्शा कुछ छिपा रही है क्योंकि उसी के बयान पर लड़कियों और युवकों की परेड कराई गई, लेकिन उसने उनकी शिनाख्त करने से इनकार कर दिया। उसके जबड़े की सर्जरी होनी है।
छानबीन में अब तक पुलिस का करीब एक लाख 20 हजार मोबाइल नंबरों की छानबीन का दावा है। करीब 52 संदिग्ध नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। खुलासे के लिए पुलिस की 18 टीमें लगाई गईं हैं। इनमें नैनीताल की 15, एसटीएफ की दो और ऊधमसिंह नगर की एसओजी की टीमें शामिल हैं। 72 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस अब तक करीब 70 युवक और युवतियों से पूछताछ कर चुकी है।
अर्शा स्वस्थ होने पर ही सही ढंग से बातचीत करेगी। शरीर में लगी चोटों का उसके ऊपर काफी प्रभाव है। जबड़े में चोट के चलते वह ढंग से बोल नहीं रही है। पुलिस उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है। एकांत में पूछताछ से ही असली बातें सामने आएगी।
- जन्मेजय खंडूरी एसएसपी