फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Proposal Sent to be opening of a new section of Red Line Metro to Delhi and UP government  

दिल्ली-यूपी सरकार को रेड लाइन मेट्रो के नए सेक्शन के उद्घाटन का प्रस्ताव भेजा

Tue, 12 Feb 2019 02:19 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 12 Feb 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Proposal Sent to be opening of a new section of Red Line Metro to Delhi and UP government  
Red line metro

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के नए सेक्शन दिलशाद गार्डन-न्यू बस अड्डा गाजियाबाद को जल्द खोलने की प्रक्रिया के तहत डीएमआरसी द्वारा दिल्ली और यूपी सरकारों को उद्घाटन का प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। कुछ ही दिनों में सेक्शन को खोले जाने की तिथि घोषित हो सकती है।

विज्ञापन


रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से लेकर न्यू बस अड्डा गाजियाबाद तक बने नए सेक्शन पर 8 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। इन स्टेशनों में शहीद नगर, राज बाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन नदी और न्यू बस अड्डा गाजियाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन


इस सेक्शन की कुल लंबाई 9.41 किमी है। इस सेक्शन पर हुए सुरक्षा निरीक्षण में बीते मंगलवार को डीएमआरसी को एनओसी मिल चुकी है। चूंकि दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन दिल्ली में और शहीद नगर से आगे के मेट्रो स्टेशन गाजियाबाद में हैं, इसलिए इस सेक्शन के उद्घाटन के लिए डीएमआरसी द्वारा दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सेक्शन के खुलने की तिथि घोषित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed