{"_id":"570762464f1c1b193dc810c8","slug":"proposal-for-smart-city-prepared-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी का अंतिम प्रस्ताव तैयार, फास्ट ट्रैक शहरों की सूची चयन की डेट बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी का अंतिम प्रस्ताव तैयार, फास्ट ट्रैक शहरों की सूची चयन की डेट बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने स्मार्ट सिटी का फाइनल प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव के साथ बैठक होगी। इसमें प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, अब फास्ट ट्रैक शहरों के चयन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 15 अप्रैल के बजाय 21 अप्रैल के बाद सूची जारी हो सकती है। यह जानकारी स्मार्ट सिटी के नोडल आफीसर एसई डीआर भास्कर ने दी।
विज्ञापन
भास्कर ने बताया कि इस बार रेट्रोफिटिंग के तहत 1267 एकड़ जमीन को फाइनल किया गया है। इसमें गांव, स्लम, सेक्टर, रेलवे स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया गया है। रेट्रोफिटिंग के तहत बड़खल झील, सेक्टर 21 डी, 21बी, फतेहपुर चंदीला, संतनगर, सेक्टर 19, ओल्ड रेलवे स्टेशन, अजरौंदी गांव आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ये सभी इलाके हाइवे और रेलवे ट्रैक के नजदीक हैं। अगर फरीदाबाद फास्ट ट्रैक शहरों की सूची में चयनित हो जाता है तो इन क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैन सिटी प्रपोजल के तहत पूरे शहर के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए अंतिम रूप दिया गया है।
क्योंकि उज्यादातर शहरवासियों ने इन्हीं दो मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताई है। भास्कर ने बताया कि 13 से 15 अप्रैल तक सरकारी छुट्टियां हैं। इसी को लेकर सरकार ने 21 अप्रैल तक प्रपोजल सबमिट करने की तारीख बढ़ा दी है।