फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   property Will be seal of defaulters, sealing action will be to attach

बकाएदारों की संपत्ति होगी सील, कुर्क करने की भी होगी कार्रवाई 

Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
property Will be seal of defaulters, sealing action will be to attach
टैक्स - फोटो : Demo

प्रापर्टी टैक्स बकाएदारों पर अब नगर निगम चाबुक चलाने वाला है। बड़े बकाएदारों की संपत्ति सील करने और कुर्क करने की भी कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन


निगमायुक्त ने इस बाबत फैसला कर लिया है। निगम अब बकाएदारों को छूट देने के पक्ष में नहीं है। निगमायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि अभी तक की गई गणना के अनुसार 1.89 लाख संपति कर यूनिटों पर 185 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। 
विज्ञापन


जिसमें 157 करोड़ रुपये की राशि पिछले कई सालों के एरियर के रूप में और 28 करोड़ रुपये की राशि वर्ष 2016-17 की डिमांड के रूप करदाताओं से वसूल की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि निगम की कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण आम जनता को जन सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े डिफाल्टर निगम के करोड़ों रुपये के संपत्ति कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रापर्टी टैक्स जमा न करने वाले अब तक 25 हजार से अधिक करदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। 

गोयल ने बताया कि प्रथम चरण में पचास हजार रुपये या इससे अधिक संपति कर डिफाल्टर्स के विरुद्ध हरियाणा नगर अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत संपति नीलाम करने, कुर्क करने व सील करने आदि की कार्रवाई सभी संयुक्त आयुक्तों व कराधान विभाग को दे दिए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक जोन में एक इंनफोर्समेंट विंग बनाकर वाहन भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed