{"_id":"6a8d9f758ea7d73521009d34","slug":"eto-and-driver-arrested-red-handed-while-accepting-bribe-of-1-lakh-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की पेनल्टी का चार लाख में सौदा: कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़े ईटीओ और चालक, सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख की पेनल्टी का चार लाख में सौदा: कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़े ईटीओ और चालक, सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई
Tue, 25 Aug 2026 07:28 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:28 PM IST
सार
फरीदाबाद में सतर्कता ब्यूरो की टीम ने रिश्वत मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ और उनके चालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई अफसर के कार्यालय में हुई है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते ईटीओ और चालक पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ सुरेंद्र पुनिया और उनके चालक राम बाबू को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में पकड़ी गाड़ी, 10 लाख की पेनल्टी की बात
ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी के वाहनों की देखरेख तथा रूट पास बनवाने की जिम्मेदारी संभालता है। 10 अगस्त को आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ सुरेंद्र पुनिया ने उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी की लखनऊ से स्क्रैप लेकर आ रही गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद ईटीओ ने गाड़ी पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी बनने की बात कही और चार लाख रुपये में मामला निपटाने की पेशकश की है।
विज्ञापन
14 अगस्त को लिए दो लाख
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को सेक्टर-11 स्थित ईटीओ के पीजी में मुलाकात के दौरान सुरेंद्र पुनिया ने दो लाख रुपये 15 अगस्त के बाद देने और बाकी दो लाख रुपये दो-चार दिन बाद देने को कहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि इसके बाद उसकी गाड़ी नहीं रोकी जाएगी। इस दौरान ईटीओ का चालक राम बाबू भी उसके साथ मौजूद था।
विज्ञापन
रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग की
शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी ब्यूरो को उपलब्ध कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता मंगलवार को मांगी गई रिश्वत की रकम में से एक लाख रुपये लेकर पहुंचा। आरोपी ईटीओ सुरेंद्र पुनिया के कार्यालय में बैठे उसके चालक राम बाबू ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये लिए। टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
ब्यूरो ने दर्ज किया केस
ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 25 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है तो राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर शिकायत की जा सकती है।