फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property tax will be submitted in banks

प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना होगा और आसान

Fri, 27 Dec 2013 05:19 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 27 Dec 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
Property tax will be submitted in banks

गुड़गांव के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए अब नगर निगम मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। निगम ओबीसी की 21 शाखाओं में टैक्स जमा कराने की सुविधा को सात दूसरे बैंकों को करीब 70 शाखाओं में भी शुरू करेगा।

विज्ञापन


नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अतिरिक्त काउंटर बनाने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही। निगम ने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की 21 शाखाओं में यह सुविधा दी है।
विज्ञापन


निगम के मुख्य लेखा अधिकारी ने सात अन्य बैंकों में भी यह सुविधा चालू करने का प्रस्ताव निगमायुक्त को भेजा है। इसमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नैशनल बैंक आदि शामिल हैं। इन बैंकों से एग्रीमेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के चीफ अकाउंट ऑफिसर पीआर मेहता का कहना है कि बैंकों से एग्रीमेंट के प्रस्ताव पर निगमायुक्त से मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


यह प्रस्ताव सिरे चढ़ा तो करीब 90 बैंक शाखाओं में टैक्स जमा कराया जा सकेगा। निगम के अन्य तरह के शुल्क भी इन बैंकों में जमा कराए जा सकेंगे। इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed