फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer misdeed with 14 year old girl in Dayalpur area

दिल्ली में दरिंदगी: प्रॉपर्टी डीलर ने 14 साल की किशोरी से की हैवानियत, गर्भपात कराया; बेगम बनाकर फिर ठुकराया

Mon, 04 Mar 2024 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2024 09:56 PM IST
सार

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा किशोरी व उसके परिवार को धमकाकर भगा दिया।

विज्ञापन
Property dealer misdeed with 14 year old girl in Dayalpur area
दिल्ली में 14 साल की किशोरी संग दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर युवक ने 14 साल की किशोरी के साथ हैवानियत की। किशोरी को डरा-धमकाकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने गोली खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता के परिजनों के हस्तक्षेप पर आरोपी ने किशोरी से निकाह कर लिया। इसके बाद 21 जनवरी को आरोपी ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से न लेकर उल्टा किशोरी के परिवार को धमकाकर वापस भेज दिया। बाद में महिला हेल्प लाइन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का बयान लेकर दुष्कर्म, पॉक्सो, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी शावेज आलम को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

पीड़िता पिछले करीब दो साल से मुस्तफाबाद इलाके में रहती है। इसके परिवार में मां के अलावा भाई व बहन है। वर्ष 2021 में इसके पिता की मौत हो गई थी। मां की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। उनका इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि पिछले साल पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर ने उसके परिवार को किराए का घर दिलवाया था। इसके बाद आरोपी शावेज आलम का उनके घर आना-जाना हो गया। आरोप है कि 14 अगस्त 2023 को किशोरी घर पर अकेली थी। इस बीच आरोपी घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। नवंबर 2023 में किशोरी को पता चला कि वह गर्भवती है, उसने शावेज को सारी बात बताई तो उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को शावेज की हरकत के बारे में बताया। परिवार ने दबाव डाला तो आरोपी ने पीड़िता से निकाह कर लिया। इसके बाद सब ऐसे ही चलता रहा। 21 जनवरी 2024 को आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक देकर उससे पीछा छुड़ा लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने धमकाकर भगाया
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा किशोरी व उसके परिवार को धमकाकर भगा दिया। 30 जनवरी 2024 को परिवार ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय में मामले की शिकायत की। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की तो इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अब शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed