{"_id":"56fbc5744f1c1b3e68f001e5","slug":"property-dealer-beaten-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को घर में घुसकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
मनोहर नगर कालोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार को धावा बोला। बदमाशों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही डीलर से मारपीट की।
विज्ञापन
सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मनोहर लाल नगर कालोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को बताया कि बदमाश दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विरोध करने पर उन्होंने अपने पास रखी पिस्तौल भी दिखा कर उन्हें धमकाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार उसे अभी तक किसी प्रकार की रंजिश होने की बात नहीं बतायी गई है।
विज्ञापन
न ही किसी पर संदेह जारी किया गया है। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर के मोबाइल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पटौदी रोड चौकी की पुलिस ने शिकायतकर्ता का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।