फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property businessman house thief stolen 7 lakh cash in faridabad

टूर पर अमृतसर निकला पूरा परिवार, इधर चोरों ने कर दिया घर साफ

Tue, 31 Jul 2018 07:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 31 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
property businessman house thief stolen 7 lakh cash in faridabad
चोरी

थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनआईटी 1ए ब्लॉक में परिवार अमृतसर घूमने गया था और पीछे से चोरों ने घर साफ कर दिया। चोर प्रॉपर्टी कारोबारी के घर से करीब 7.50 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने एक फैक्ट्री व दो मकान से नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी-1ए/169 निवासी मनीष साहनी उर्फ बाशी ने बताया कि 29 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ अमृतसर, पंजाब स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने गए थे। रात को उनकी बहन शिल्पा, जोकि पड़ोस में हीं रहती हैं उनके घर पर रुकी थी।
विज्ञापन


30 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे घर की साफ सफाई करवाकर वह अपने घर चली गई। दोपहर करीब 1 बजे उनका भांजा स्कूल से लौटा तो उसने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। वह अंदर गया तो देखा कि सारा सामान फैला हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। उसने घर में ही रखे फोन से पहले अपने मामा बाशी को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाशी के अनुसार, उन्हें लगा कि भांजा मजाक कर रहा था। उन्होंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इस पर उसने अपनी मम्मी को फोन कर सारी बात बताई तो वह वहां पहुंची। उनकी बहन का फोन आया तो दोपहर की ही फ्लाइट से वापस लौट आए। घटना की जानकारी थाना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने फिलहाल 7.50 लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवर चोरी होने की बात बताई है। बाकी वह जांच के बाद पूरी जानकारी देंगे।

इसके अलावा चोरों ने ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूढ़ कॉलोनी, हीरा मंदिर के पास रहने वाली शबाना के घर में सेंध लगाकर वहां से 50 हजार रुपये नकद व तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सेक्टर-17 निवासी हिमांशु भाटिया ने सेक्टर-55 थाने में मामला दर्ज करवाया है कि चोरों ने सेक्टर-58 प्लेटिंग जोन स्थित उनकी फैक्ट्री से कंप्यूटर, एयर कूलिंग सिस्टम, स्मार्ट फोन व एक घड़ी चोरी कर ली। 

इसी तरह संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 निवासी नवीन प्रसाद ने मुजेसर थाने में मामला दर्ज करवाया है कि चोरों ने उनके घर से एक लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मुकदमे दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed