{"_id":"5c60becbbdec2273684222d1","slug":"promise-day-special-without-the-promises-the-color-of-love-is-faded","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉमिस डे आज, वादों के बिना इश्क का रंग फीका होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉमिस डे आज, वादों के बिना इश्क का रंग फीका होता है
Mon, 11 Feb 2019 05:46 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा/फरीदाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
promise day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज वादा निभाने का दिन है और पूरी जिंदगी वादा निभाने को दृढ़ रहने का दिन है। ऐसे में शहर के बाजार में युवाओं ने ग्रीटिंग कार्ड और उपहारों की जमकर खरीदारी की है। इस खास दिन के लिए साधारण दुकानों और गिफ्ट गैलरी आदि पर ताजिदंगी वादा निभाने का संदेश देने वाले उपहार और ग्रीटिंग कार्ड सजाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें सबसे खास ‘स्पेशल कप’ रखा गया है जिसमें जोड़े अपनी तस्वीर प्रिंट करवा रहे हैं। इस कप में चाय-कॉफी या अन्य गर्म पदार्थ डालने पर जोड़ों की तस्वीर उभरकर सामने आ जाती है। इसके अलावा मैटेलिक फोटो फ्रेम आदि भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
एसआरएस मॉल स्थित आर्चीज गैलरी के मैनेजर मनीष ने बताया कि 99 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध है। 99 रुपये वाला कार्ड सादा है, इसमें मजबूत वादों के संदेश लिखे है, जो प्रेमी-प्रेमिका के दिल को छू लेंगे। इसके अलावा म्यूजिकल ग्रीटिंग 1500 और दो हजार रुपये में उपलब्ध है, जिन्हें खोलते ही गाने बजते हैं।
विज्ञापन