फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prohibition on publication and sale of the red-black version of the Indian Constitution

Delhi NCR News: भारतीय संविधान के लाल-काले संस्करण के प्रकाशन और बिक्री पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने रूपा पब्लिकेशंस को दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने रूपा पब्लिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय संविधान के लाल-काले रंग के पॉकेट संस्करण के प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगा दिया है। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने यह अंतरिम आदेश ईस्टर्न बुक कंपनी (ईबीसी) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया।

न्यायमूर्ति अरोड़ा ने कहा कि रूपा का ट्रेड ड्रेस और डिजाइन, जिसमें रंग, पाठ, फॉन्ट, गिल्ट किनारा, बुक पोस्टीन रंग और उभरे हुए सुनहरे विवरण शामिल हैं। ईबीसी के संस्करण से मिलते-जुलते हैं। कोर्ट ने माना कि यह समानता उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा कर सकती है और उन्हें उत्पादों के स्रोत या उत्पत्ति के बारे में गुमराह कर सकती है। कोर्ट ने रूपा को निर्देश दिया कि वह अपने इस संस्करण के सभी बचे हुए स्टॉक को बाजार से हटा ले और दो सप्ताह के भीतर सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से इसकी लिस्टिंग हटा दे। मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed