फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Procession of Eid Milad Un Nabi taken out amidst tight security in delhi

सुप्रीम फैसले के दूसरे दिन भी हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले ईद मिलाद उन नबी के जुलूस

Mon, 11 Nov 2019 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Procession of Eid Milad Un Nabi taken out amidst tight security in delhi
ईद मिलाद उन नबी का जुलूस - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दूसरे दिन भी रविवार को दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर रही। ज्यादातर इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। लोकल पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की 21 कंपनियों को तैनात किया गया था। इससे पूर्व, शनिवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त अमल्य पटनायक सुरक्षा का जायजा लेने के लिए खुद पुरानी दिल्ली समेत कई इलाकों में पहुंचे थे।

विज्ञापन


दिल्ली के तमाम बाजारों, भीड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों और सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस मौजूद रही। रविवार को ईद मिलाद उन नबी के मौके पर राजधानी के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले जाने थे। पुलिस ने इन इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। खुफिया एजेंसियां भी सतर्क थीं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लोगों ने बहुत संयम से काम लिया है। इसके बाद भी शरारती तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। इसीलिए रविवार को भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शनिवार रात सभी पुलिस उपायुक्त को अपने-अपने इलाके में मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई। इसके अलावा, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में गश्त करने और पिकेट लगाकर जांच करने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी खास तौर से हिदायत दी गई थी कि कहीं भी जाम की स्थिति न बने। लोकल पुलिस के अलावा रिजर्व पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 21 कंपनियों को सुरक्षा में तैनात किया गया। मंदिरों, मस्जिदों और अन्य तमाम धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पीसीआर, ईआरवी, रफ्तार बाइकों को ज्यादा से ज्यादा पेट्रोलिंग के लिए कहा गया था।

रविवार को भी ड्रोन से संवेदनशील इलाकों में नजर रखी गई। कुछ इलाकों में जगुआर पेट्रोलिंग के अलावा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। सोशल मीडिया पर भी दिल्ली पुलिस की नजर बनी रही। सोशल मीडिया के जरिये नफरत फैलाने वाले लोगों पर पुलिस खासकर नजर रखे हुए है। 

पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि लोग संयम बनाकर माहौल को सही रखें। कहीं भी कोई शरारती तत्व गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करता है तो तुरंत इसकी सूचना लोकल पुलिस या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। रविवार को भी जामा मस्जिद इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। लोकल पुलिस ने अमन कमेटी व इलाके के बुजुर्ग लोगों के साथ बैठक कर उनसे इलाके में शांति बनाए रखने के लिए कहा।
 

जुलूस के दौरान रही कड़ी सुरक्षा

Procession of Eid Milad Un Nabi taken out amidst tight security in delhi
ईद मिलाद उन नबी का जुलूस - फोटो : अमर उजाला
पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलाद उन नबी के मौके पर राजधानी में छोटे-बड़े 100 से अधिक जुलूस निकाले गए। पुरानी दिल्ली के ज्यादातर जुलूस जामा मस्जिद पर आकर खत्म हुए। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। राजधानी में सबसे बड़ा जुलूस बाड़ा हिंदूराव इलाके से जामा मस्जिद के बीच मरकजी अंजुमन ईद मिलाद उन नबी की ओर से निकाला जाता है। इसमें कोई शरारत न कर दे, इसके लिए लोकल पुलिस के अलावा रेपिड एक्शन फोर्स के जवान भी जुलूस के साथ रहे। जुलूस बाड़ा हिंदूराव से शुरू होकर पहाड़ी धीरज, चौक बाराटूटी, सदर बाजार, कुतुब रोड, लाहौरी
गेट, खारी बावली, फतेहपुरी मस्जिद, कटरा बलुयान, फराशखाना, लाल कुआं, चौक हौजकाजी, चावड़ी बाजार होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed