यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर प्रियंका का हमला, लिखा-'हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर की एक घटना पर अमर उजाला की खबर का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। लिखा कि उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या’।
उन्होंने लिखा कि 'उत्तर प्रदेश में अपराधियों की करतूतें चरम पर हैं, और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों?' बता दें कि मुजफ्फरनगर में मंगलवार को कोर्ट में पेशी के दौरान बदमाशों ने दरोगा को गोली मारी और कुख्यात अपराधी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए थे।
उप्र सरकार के नेता प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर मेरे ट्वीट का कुछ भी झूठ मूठ जवाब दे दें, मगर पुरानी कहावत है ‘हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या’।
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के कारनामे चरम पर हैं और जनता पूछ रही है कि ऐसा क्यों?https://t.co/VlDuEWMVFo — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 3, 2019