{"_id":"5c64907dbdec22578f2a988b","slug":"priyanka-gandhi-and-jyotiraditya-scindia-will-now-meet-ghaziabad-organization-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया अब गाजियाबाद संगठन से दिल्ली में करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया अब गाजियाबाद संगठन से दिल्ली में करेंगे मुलाकात
Thu, 14 Feb 2019 03:17 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi, Jyotiradtya Scindia
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा कांग्रेस हाईकमान गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों के संगठन पदाधिकारियों से अब दिल्ली में मुलाकात करेगा। इससे पहले यह बैठक 13 फरवरी को लखनऊ में तय थी, लेकिन यूपी के दोनों प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को समय नहीं मिल पाया। अब जल्द ही गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत और हापुड़ के संगठन पदाधिकारियों व पूर्व सांसद, विधायकों को दिल्ली में बुलाया जाएगा।
11 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लखनऊ में रोड शो किया। 12 और 13 फरवरी को प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूपी के सभी लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी संगठन और पूर्व जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था।
बुधवार को गाजियाबाद के पदाधिकारियों की बैठक होनी थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी के दोनों प्रभारी प्रियंका व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से वार्ता करनी शुरू की और बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे तक बैठक चली। दोनों महासचिवों ने पूर्वी यूपी के कई जिलों समेत वेस्ट यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, कैराना समेत कई जिलों के नेताओं के साथ भी मीटिंग की।
विज्ञापन
उनसे लोकसभा चुनाव के संबंध में फीडबैक लिया। गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, नोएडा और हापुड़ के पदाधिकारियों के साथ अब यूपी के प्रभारी दिल्ली में बैठक करेंगे। गाजियाबाद के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज का कहना है कि अभी दिल्ली में बैठक की तारीख तय नहीं है। जल्द ही प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक बुला सकते हैं।