फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA invites tender for operation of sewage treatment plant

Delhi NCR News: सीवेज शोधन संयंत्र के संचालन को डीडीए ने मांगी निविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। डीडीए ने रंगपुरी स्थित मलिकपुर सुल्तानगढ़ी मकबरे के पास एमपी ग्रीन एरिया में बने 50 किलोलीटर प्रतिदिन (केएलडी) क्षमता वाले अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र के संचालन और रखरखाव के लिए निविदा आमंत्रित की है। इसके तहत संयंत्र का संचालन और रखरखाव एक वर्ष तक किया जाएगा।

डीडीए के अनुसार, यह काम हॉर्टिकल्चर सिविल डिवीजन-4 के तहत कराया जाएगा। चयनित एजेंसी को संयंत्र में इस्तेमाल होने वाले श्रम, रसायन और अन्य आवश्यक सामग्री के साथ-साथ विद्युत एवं यांत्रिक उपकरणों की मरम्मत काम करना होगा। इसके अलावा शोधन के बाद निकलने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच भी नियमित रूप से की जाएगी। शोधन संयंत्र को 24 घंटे चलाना होगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर तैनात करने होंगे। उपचारित पानी की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए नमूने लेकर जांच की जाएगी। संचालन के लिए बिजली डीडीए उपलब्ध कराएगा। इस काम के लिए एजेंसी को एक वर्ष की अवधि के दौरान संयंत्र की नियमित देखभाल करनी होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed