{"_id":"6a95bcf717f5bd52680a7f94","slug":"bjp-termed-aaps-allegations-as-malicious-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152907-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आप के आरोपों को भाजपा ने बताया दुर्भावना से प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आप के आरोपों को भाजपा ने बताया दुर्भावना से प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छात्राओं को साइकिल देने की विद्या वाहिनी योजना पर आम आदमी पार्टी के आरोपों के बीच भाजपा ने खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताया है। दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने सोमवार को कहा कि साइकिलों की खरीद केंद्र सरकार के जेम पोर्टल के जरिए खुले टेंडर से हुई। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद एल-1 बोलीदाता को वर्क ऑर्डर दिया गया। टेंडर प्रक्रिया के दौरान किसी भी सहभागी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
सचिवालय में प्रेस कॉनफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने कहा कि कक्षा नौ की छात्राओं को साइकिल का वितरण शुरू होने के बाद अचानक खरीद प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अभय वर्मा ने दावा किया कि जिस शिकायत का हवाला दिया जा रहा है, उसका शिकायतकर्ता खुद टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं था। उन्होंने आम आदमी पार्टी से आरोपों के बजाय ठोस तथ्य और प्रमाण सार्वजनिक करने को कहा।
हरिश खुराना ने कहा कि साइकिलें वितरण शुरू होने के बाद लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं। विधायक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि विद्या वाहिनी और दिल्ली लक्ष्मी योजना जैसी पहल महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में हैं।