{"_id":"1a00b66374882ebb86c9942188279f53","slug":"private-nursing-home-would-be-the-official-women-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट नर्सिंग होम जैसे बनेंगे सरकारी महिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट नर्सिंग होम जैसे बनेंगे सरकारी महिला अस्पताल
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Jul 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी महिला अस्पताल अब प्राइवेट नर्सिंग होम्स को टक्कर देंगे। अस्पतालों में नवजात और प्रसूताओं को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मानक तय किए गए हैं।
विज्ञापन
इन मानकों के तहत अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ‘क्वालिटी एश्योरेंस सेल का गठन हुआ है।
केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 30 इंडिकेटर के अनुसार अस्पतालों की व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद अस्पतालों में जरूरत के मुताबिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पहले चरण में 52 जिलों के अस्पतालों को चुना गया है।
विज्ञापन
इसमें गाजियाबाद, मेरठ, बरेली और लखनऊ शामिल हैं। 30 इंडिकेटर के अनुसार सभी जिलों से मासिक रिपोर्ट मांगी गई है। निजी अस्पतालों को टक्कर देने के लिए यह पहल की जा रही है। इसके आधार पर सरकारी महिला अस्पतालों को ग्रेडिंग दी जाएगी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें रात में हुई सर्जरी का प्रतिशत, दिन में हुई सर्जरी का प्रतिशत, मरीज और बेड का अनुपात, इमरजेंसी में मौत की दर, रेफरल रेट, मेजर सर्जरी का अनुपात, ओपीडी और इनडोर में प्रति डाक्टर देखे गए मरीजों का डाटा, मातृ मृत्यु दर और बाल मृत्यु दर सभी की रिपोर्ट मांगी गई है।
जेडी हेल्थ डा. कनौजिया ने बताया कि सभी जनपदों से रिपोर्ट मांगी गई है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।