फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private companies to run metro on red and yellow line

रेड-येलो लाइन पर निजी कंपनियां चलाएंगी मेट्रो, डीएमआरसी की योजना, जल्द मांगे जा सकते हैं टेंडर

Sun, 13 Jan 2019 06:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Private companies to run metro on red and yellow line
मेट्रो - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली मेट्रो की रेड और येलो लाइन पर जल्द ही प्राइवेट कंपनियां ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकती हैं। डीएमआरसी ने बढ़ते मेट्रो नेटवर्क के मद्देनजर अपनी इन दो पुरानी लाइनों को निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया को जल्द ही आगे बढ़ाने के लिए कंपनियों से टेंडर भी मांगे जा सकते हैं।

विज्ञापन


डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के बढ़ने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस योजना पर विचार किया गया है। योजना के तहत रेड लाइन (रिठाला-न्यू बस अड्डा गाजियाबाद) और येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) पर निजी कंपनियों द्वारा मेट्रो ट्रेनों का संचालन और रखरखाव किया जाएगा। हालांकि इन दोनों कॉरिडोर पर तैनात दिल्ली मेट्रो का मौजूदा स्टाफ आपातकाल, तकनीकी कमी और निजी कंपनियों के स्टाफ को प्रशिक्षित करने का काम करेगा। इन दोनों कॉरिडोर पर निजी कंपनियों के काम पर डीएमआरसी पूरी नजर रखेगी। बताया गया है कि इन दोनों लाइनों को निजी कंपनियों को सौंपने के लिए जल्द ही टेंडर मांगे जा सकते हैं।       
विज्ञापन


इन मुद्दों के कारण लिया जा रहा फैसला
सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान समय में दिल्ली मेट्रो में ट्रेन ऑपरेटर का वेतन ग्रेड 20,600 रुपये है और वेतन बढ़ोतरी को लेकर ट्रेन ऑपरेटर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इसी के चलते मेट्रो कर्मचारी कई बार हड़ताल भी कर चुके हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए दोनों कॉरिडोर का जिम्मा निजी हाथों में देने का फैसला लिया जा रहा है। बताया गया है निजी कंपनियां घंटों के हिसाब से मेट्रो कर्मचारियों का भुगतान करेगी, जिससे डीएमआरसी को आर्थिक तौर पर भी लाभ पहुंचेगा। इस प्रक्रिया के तहत डीएमआरसी निजी कंपनियों के स्टाफ को दो महीने की ट्रेनिंग भी देगी। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed