फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private bus overturns out of control in Hapur more than 20 passengers injured

Accident In Hapur: अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 20 से अधिक सवारी घायल, क्षमता से अधिक सवार थे यात्री

Thu, 04 Jan 2024 07:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jan 2024 07:12 PM IST
सार

पांच घायलों की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 35 सीटर गाड़ी में करीब 40 लोग मौजूद थे। इसके अलावा बस की छत पर काफी मात्रा में सामान भी रखा हुआ था। 

विज्ञापन
Private bus overturns out of control in Hapur more than 20 passengers injured
Accident In Hapur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से 40 से अधिक सवारियों को लेकर गढ़ की ओर जा रही एक निजी बस गुरुवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव हिरनपुरा के सामने अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। घटना के दौरान मची चीख-पुकार से आसपास में खड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को देकर यात्रियों को बस से निकालने का काम शुरू किया गया। पांच घायलों की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मेरठ से आ रही बस में विभिन्न स्थानों को जाने वाली करीब 40 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गढ़-मेरठ रोड पर गांव हिरनपुरा के निकट पहुंती तो अचानक तेज रफ्तार में चल रही बस का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने पर बस दूसरी ओर सड़क के बीच में जाकर पलट गई। सड़क के बीच में बस पलटने से उसमें सवार विशाल, नक्ष्य निवासी मेरठ, रिजवान निवासी किठौर, आयुष निवासी बुगरासी, कांस्टेबल जयपाल सिंह, कन्हैया निवासी झड़ीना, उदय सिंह, रोहित निवासी गांव रुखी भगवानपुर, आसिफ किठौर, नजरीन, जरा निवासी अहार, शंकर, लेखराज निवासी अल्लीपुर समेत 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने पुलिस के सहयोग से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आसिफ, नजरीन, जरा, शंकर, लेखराज को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

35 सीटर बस में सवार थे 40 यात्री
मेरठ से बस में सवार हुए यात्रियों ने बताया कि चालक ने मेरठ से ही बस की गति को काफी तेज किया हुआ था। इसके अलावा 35 सीटर गाड़ी में करीब 40 लोग मौजूद थे। इसके अलावा बस की छत पर काफी मात्रा में सामान भी रखा हुआ था।

टूरिस्ट बस का परमिट, डग्गामारी में हो रहा है काम
मेरठ से सवारी लेकर विभिन्न स्थानों पर जाने के दौरान सड़क के बीच में पलटने वाली बस की मामले की जानकारी करने पर मालूम हुआ कि बस का परमिट टूरिस्ट का बना हुआ है। उसके बाद भी बस को डग्गामारी में प्रयोग किया जा रहा है। इसको लेकर कोई भी अधिकारी जागरुक नहीं नजर आ रहा है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि गंभीर घायलों को मेरठ भिजवाया गया है। बस को सड़क से हटवाकर कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मामूली रूप से घायल समेत अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों की मदद से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed