{"_id":"5e8b58cb8ebc3e6f9265f1ca","slug":"private-airlines-start-booking-after-april-15-air-india-will-decide-after-april-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विमान कंपनियों ने 15 अप्रैल के बाद की बुकिंग शुरू की, एयर इंडिया 30 अप्रैल के बाद लेगी निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी विमान कंपनियों ने 15 अप्रैल के बाद की बुकिंग शुरू की, एयर इंडिया 30 अप्रैल के बाद लेगी निर्णय
Mon, 06 Apr 2020 09:58 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन की वजह से ट्रेन, विमान, बस, मेट्रो समेत सभी सार्वजनिक यातायात व्यवस्था 14 अप्रैल तक बंद है। लॉकडाउन के आगे बढ़ने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन रेलवे व प्राइवेट विमान कंपनियों ने 15 अप्रैल के बाद की टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि एयर इंडिया ने अभी टिकट की बुकिंग शुरू नहीं की है। कंपनी इस पर 30 अप्रैल के बाद फैसला लेगी।
विज्ञापन
इंडिगो, एयर एशिया व विस्तारा विमानन कंपनियों ने 15 अप्रैल के बाद की उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के दिशा-निर्देश के मुताबिक किसी भी तरह के बदलाव के लिए विमान कंपनियां तैयार हैं। लॉकडाउन खत्म होने पर कुछ दिशाओं के लिए ट्रेन सेवा 15 अप्रैल से बहाल हो सकती है। हालांकि रेल मंत्रालय का कहना है कि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय को वेंडरों ने लिखा पत्र
रेलवे स्टेशनों पर खाने पीने का सामान बेचकर जीविका कमाने वाले हजारों वेंडर परेशान हैं। लॅाकडाउन की वजह से ट्रेनों का संचालन बंद है जिसकी वजह से इनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में वह रेल प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय खानपान लाइसेंसी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में रेलवे के वेंडर सरकार के साथ हैं। वहीं, गरीब और छोटा कारोबार करने वालों की परेशानी लॅाकडाउन में बढ़ गई है।
इनके लिए सरकार ने पैकेज की घोषणा की है। इस राहत कोष में से स्टेशनों के प्लेटफॅार्म पर यात्रियों की जरूरत को पूरा करने वाले वेंडर्स को भी राहत मिलनी चाहिए। लाइसेंस शुल्क व जीएसटी माफ होनी चाहिए ताकि वेंडरों की परेशानी कम हो।