{"_id":"5e9e195a8ebc3ed5321870c8","slug":"prisoners-are-made-masks-and-sanitizers-in-tihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ः डिजाइनर कपड़े तैयार करने वाले कैदी बना रहे मास्क और सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ः डिजाइनर कपड़े तैयार करने वाले कैदी बना रहे मास्क और सैनिटाइजर
Tue, 21 Apr 2020 03:21 AM IST
Vikas Kumar
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 21 Apr 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : PTI
तिहाड़ जेल में डिजाइनर कपड़े तैयार करने वाले कैदी भी इन दिनों कोरोना से लड़ाई में देश के अन्य जंगबाजों को सहयोग दे रहे हैं। वे जेल के कैदियों और कर्मचारियों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर मास्क बनाने में जुटे हैं। वे लॉकडाउन के बाद से अब तक एक लाख से ज्यादा मास्क तैयार कर चुके हैं। इन्हें दिल्ली की जेलों में बंद कैदियों, कर्मचारियों के साथ-साथ मांग होने पर अन्य विभागों को भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एशिया की सबसे बड़ी तिहाड़ जेल में बंद कैदियों को सजा पूरी करने के बाद पुनर्वास के उद्देश्य से कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें उन्हें लकड़ी का फर्नीचर, मोमबत्ती और बेकरी के सामान बनाने का हुनर सिखाया जाता है। वर्ष 2017 में तिहाड़ जेल संख्या 6 में फैशन लैब की स्थापना की गई। इसमें कैदियों को डिजाइनर कपड़े तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि कोरोना के सामने आने के बाद कैदियों को मास्क बनाने में लगाया गया है। इन्हें तिहाड़ के अलावा मंडोली और रोहिणी जेल में बंद कैदियों और कर्मचारियों को मुहैया कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर तिहाड़ जेल में बने मास्क दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य विभाग को सप्लाई किए जा रहे हैं। इसके अलावा जेल में ही कैदी सैनिटाइजर भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने अब तक एक हजार लीटर सैनिटाइजर तैयार किया है।
विज्ञापन