फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner Alleges Tihar Jail Superintendent Branded Om On His Back

तिहाड़ जेल में धार्मिक चिन्ह बनाकर कैदी की पीठ पर दागा, कोर्ट ने दिया जांच का आदेश

Sat, 20 Apr 2019 05:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Prisoner Alleges Tihar Jail Superintendent Branded Om On His Back
file photo

तिहाड़ जेल में एक कैदी से मारपीट करने के बाद पीठ पर ‘ओम’ का प्रतीक गर्म कर दागने तथा दो दिन तक जबरन व्रत रखवाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब पेशी पर आए कैदी ने कोर्ट रूम में अपनी टी-शर्ट उतारकर पीठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिखाई। 

विज्ञापन


कड़कड़डूमा जिला अदालत की ड्यूटी मजिस्ट्रेट रिचा परिहार ने बृहस्पतिवार को इस घटना पर संज्ञान लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी और सीसीटीवी फुटेज पेश करने का आदेश दिया था लेकिन रिपोर्ट शुक्रवार को पेश नहीं की गई। कोर्ट अब इस मामले की 22 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन


पीड़ित कैदी साबिर उर्फ नाबिर उर्फ पोपा न्यू सीलमपुर का रहने वाला है। साबिर की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर बृहस्पतिवार को उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान उसने जेल में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने अपनी टी-शर्ट उतारकर पीठ पर छपा हुआ ‘ओम’ दिखाया। पीड़ित के वकील जगमोहन ने अपने मुवक्किल के साथ हुई ज्यादती की जांच कराने का अनुरोध किया। इस पर कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन को 24 घंटे में जवाब दाखिल करने का निर्देश जारी कर जेल प्रशासन को उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध हथियार सप्लाई करने का है आरोप
साबिर अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी है और उसे अति सुरक्षा वाली सेल नंबर-चार में रखा गया है। उसने दो दिन पहले परिवार को बताया था कि उसके साथ जेल में कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। इसी कारण बृहस्पतिवार को जब उसे कोर्ट में पेश किया गया था, तो उसके वकील जगमोहन और परिवार के सदस्य भी कोर्ट पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed