फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Principal transferred for allegedly misbehaving with female teachers

Delhi NCR News: महिला शिक्षकों से अभद्रता के आरोप में प्रिंसिपल का ट्रांसफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। किशनगढ़ स्थित एमसीडी स्कूल के प्रिंसिपल अवधेश महतो का महिला शिक्षकों से अभद्र व्यवहार के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया। यह मुद्दा बुधवार को स्थायी समिति की बैठक में उठा था। इसके अलावा शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने भी इस संबंध में आयुक्त को पत्र लिखा था। एमसीडी के मुताबिक, शिक्षा विभाग अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगा। शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल का व्यवहार लगातार अपमानजनक और अनुचित रहा, जिसकी शिकायतें पहले भी दर्ज कराई गई थीं। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। प्रिंसिपल का तबादला सुल्तानपुरी किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed