CBI ने पूछताछ के बाद प्रधान सचिव को छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापे के बाद सीबीआई की टीम उनसे पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ सीबीआई हेडक्वार्टर लेकर गई थी, लेकिन अब उन्हें छोड़ दिया गया है। एचएस फुल्का ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।
बताया जा रहा है प्रधान सचिव जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। जिसके बाद सीबीआई उन्हें अपने साथ ले गई थी। संभावना ये भी जताई जा रही थी कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। लेकिन उन्हें कुछ वक्त बाद पूछताछ कर छोड़ दिया गया।
आपको बता दें कि राजेंद्र कुमार सीबीआई अफसरों को ई-मेल पढ़ने नहीं दे रहे थे। जांच टीम उनसे मेल का पासवर्ड जानना चाहती थी। टीम ने राजेंद्र से ये भी पूछा था कि आखिर ऐसी क्या बात है जिसको वो बताना नहीं चाह रहे हैं।
राजेंद्र समेत छह के खिलाफ सीबीआई को मिली है शिकायत
इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में सीबीआई की प्रवक्ता देवप्रीत ने बताया कि उन्हें राजेंद्र कुमार और अन्य 6 लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसकी जांच वो कर रही है।
देवप्रीत के अनुसार राजेंद्र कुमार व अन्य लोगों पर 2007-14 के बीच अपने पद का गलत उपयोग कर कॉन्ट्रैक्ट देने का आरोप लगा है।
वहीं दूसरी ओर इससे पहले केजरीवाल राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर रेड के मामले में कह चुके हैं कि सीबीआई राजेंद्र कुमार के घोटालों की फाइल लेने नहीं आई थी बल्कि डीडीसीए स्कैम की फाइल लेने आई थी।