फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prince murder case: cbi summons 3 gurugram cops, 13 april could be verdict day

प्रिंस हत्याकांडः CBI ने 3 पुलिसकर्मियों को भेजा समन, 13 अप्रैल को आ सकता है फैसला

Sat, 17 Mar 2018 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 17 Mar 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
prince murder case: cbi summons 3 gurugram cops, 13 april could be verdict day
- फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के भोंडसी स्थित एक नामी स्कूल के बाथरूम में कक्षा 2 के छात्र की गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने तीन पुलिसकर्मियों को समन जारी किया है।

विज्ञापन


दरअसल गुरुग्राम के स्कूल में हुए प्रिंस हत्याकांड की शुरुआती जांच के दौरान गुरुग्राम पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। इसी के बाद यह केस सीबीआई को सौंप दिया गया। अब इसी मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने 3 पुलिस वालों को समन भेजा है।
विज्ञापन


बता दें 8 सितंबर 2017 को गुरुग्राम के एक नामी स्कूल में कक्षा 2 के छात्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले स्कूल के ही बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में ये केस सीबीआई को सौंप दिया गया जिसमें सीबीआई ने कंडक्टर के बजाय स्कूल के ही 11वीं के एक छात्र को दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कोर्ट में यह केस चला तो अदालत ने आरोपी छात्र के भविष्य को देखते हुए इस केस को प्रिंस हत्याकांड नाम दे दिया और मृतक बच्चे को प्रिंस और आरोपी छात्र को भोलू नाम दिया।

कोर्ट ने 6, 10 और 13 अप्रैल को पक्ष रखने का दिया है मौका

prince murder case: cbi summons 3 gurugram cops, 13 april could be verdict day

गुरुग्राम के भोंडसी स्थित विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या मामले में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेएस कुंडू की बाल अदालत में चार अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सीबीआई और आरोपी पक्ष के वकील के पेश नहीं होने के कारण कोर्ट ने 6, 10 और 13 अप्रैल को बहस की तारीख तय की है।

इन तीन तारीख में ही सभी पक्षों को बहस पूरी करने का निर्देश दिया है। 6 और 10 अप्रैल को सीबीआई और आरोपी पक्ष के वकील को बहस पूरी करनी होगी और 13 अप्रैल को प्रिंस के वकील को अपना पक्ष रखना होगा।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है 13 अप्रैल को बहस पूरी होने के बाद कोर्ट अपना फैसला दे सकता है। वहीं, इसी बीच 10 अप्रैल को कोर्ट के सामने सीबीआई भी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर सकती है।

8 सितंबर को भोलू ने की प्रिंस की हत्या

prince murder case: cbi summons 3 gurugram cops, 13 april could be verdict day

कोर्ट ने पहले ही सीबीआई को दस अप्रैल तक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने को कहा है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी और पीड़ित दोनों पक्षों को बहस करने के लिए पर्याप्त तथ्य मिल जाएंगे और कोर्ट भी सभी पहलुओं को देखते हुए कोई निर्णय दे सकता है।

बता दें कि 08 सितंबर को भोंडसी के विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या आरोपी भोलू ने कर दी थी। इस मामले में सीबीआई जांच में भोलू को मुख्य आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया था। जेजे बोर्ड द्वारा आरोपी को बालिग करार देने के बाद यह मामला बाल अदालत (स्पेशल कोर्ट) में चला गया।

वहीं अदालत में आरोपी पक्ष की ओर से बोर्ड द्वारा आरोपी छात्र को बालिग करार दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई है। जिस पर सुनवाई होना बाकी है। इसके अलावा हिरासत में फिंगर प्रिंट लेने, रिमांड के दौरान निर्धारित समय से अधिक पूछताछ करने की याचिका विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed