फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Prime Minister will today came to Noida, will distribute 5100 e-rickshaw

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा आएंगे, 5100 ई-रिक्शा का करेंगे वितरण

Tue, 05 Apr 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Apr 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will today came to Noida, will distribute 5100 e-rickshaw
मोदी वितरित करेंगे ई-रिक्शा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा आएंगे। वह लोक कल्याणकारी योजना ‘स्टैंडअप इंडिया’ की मुद्रा योजना के तहत माइक्रो क्रेडिड द्वारा 5100 ई-रिक्शा का वितरण करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ.महेश शर्मा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर पीएम का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आने का समय 4 बजे निर्धारित किया गया है। उनका संबोधन शाम 4.48 बजे निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी करीब 30  मिनट तक मंच से बोलेंगे

Prime Minister will today came to Noida, will distribute 5100 e-rickshaw
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

मोदी करीब 30  मिनट तक मंच से बोलेंगे। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित कई बैंक, उद्योग समूह व गैर सरकारी संगठनों का भी कार्यक्रम में सहयोग है।

‘स्टैंडअप इंडिया’ से संबंधित एक वेब पोर्टल की शुरुआत भी पीएम द्वारा की जाएगी। स्टैंडअप इंडिया स्कीम के तहत अनुसूचित जाति जनजाति और महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का ऋण बैंकों से मिल सकेगा।

कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर समेत प्रदेश के सांसद व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहेंगे। मालूम हो कि केंद्र में सरकार बनने के बाद आज नोएडा में पीएम का दूसरा दौरा है। इससे पहले 31 दिसंबर 2015 को भी एनएच-24 के चौड़ीकरण की घोषणा के दौरान नोएडा के सेक्टर-62 में ही रैली को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed