फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prime minister's class will be from 10 am, President teach from 12 am

10 बजे से होगी प्रधानमंत्री की क्लास, 12 बजे से पढ़ाएंगे राष्ट्रपति

Thu, 03 Sep 2015 09:06 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
prime minister's class will be from 10 am, President teach  from 12 am

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या 4 सितंबर को स्कूली बच्चों के साथ सवांद करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की इस स्पेशल क्लास को सफल बनाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व शिक्षा निदेशालय ने अलग-अलग स्तर पर स्कूलों को दिशानिर्देश भेजे हैं।

विज्ञापन


स्कूलों को इस स्पेशल क्लास को बच्चों को दिखाने के लिए टीवी, रेडियो, व इंटरनेट की समुचित व्यवस्था करनी होगी। शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंघला ने स्कूलों को आदेश जारी कर कहा है कि यह शिक्षकों व बच्चों के लिए बड़े सम्मान की बात है कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या को राष्ट्रपति सर्वोदय विद्यालय स्कूल में पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे से पढ़ाएंगे राष्ट्रपति

prime minister's class will be from 10 am, President teach  from 12 am

ऐसे में स्कूलों को इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने के लिए खास तौर पर इंतजाम करने होंगे। सरकारी, एमसीडी, एनडीएमसी, छावनी व अन्य सहायता प्राप्त स्कूलों को इस कार्यक्रम को डीडी न्यूज चैनल के माध्यम से दिखाना होगा।


स्कूलों अन्य दिनों की भांति ही अपने समय से शुरू होंगे। चूंकि राष्ट्रपति का कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होना है जबकि प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक संवाद करेंगे।

लिहाजा निदेशालय के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सुबह की पाली के स्कूलों में  सुबह 9:15 से 9:45 तक मिड डे मिल दिया जाएगा। जिसके बाद सभी छात्र व शिक्षक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे।

इन दोनो की क्लास के बाद हो जाएगी बच्चों की छुट्टी

prime minister's class will be from 10 am, President teach  from 12 am

उसके बाद राष्ट्रपति की क्लास को देखना होगा। इसके बाद स्कूल की कक्षाएं नहीं लगेंगी। इसके विषय में अभिभावकों व शिक्षकों को पहले से बताना होगा। जिससे कि अभिभावक अपने बच्चों को लाने की व्यवस्था कर सकें।


दूसरी पाली में लगने वाले स्कूल दोपहर 1:20 बजे से शुरु होंगे और 6:45 पर खत्म होंगे। इसके विषय में भी अभिभावकों को सूचित करना होगा। इस स्पेशल क्लास के लिए टीवी, सेट टॉप बॉक्स, केबल, जेनरेटर, प्रोजेक्टर, स्क्रीन की भी व्यवस्था करनी होगी।

मालूम हो कि राष्ट्रपति की इस क्लास का आयोजन दिल्ली सरकार की ओर से किया जा रहा है। उधर सीबीएसई ने मॉनेक शॉ सभागार में होने वाले पीएम के कार्यक्रम के लिए के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था करने को कहा है। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट से लाइव वेबकास्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed