फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister Narendra Modi will preach shout in Delhi Dangal

दिल्ली विधानसभा चुनावः दिल्ली के ‘दंगल’ में हुंकार भरेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Fri, 31 Jan 2020 07:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will preach shout in Delhi Dangal
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा की तरफ से आखिरी प्रहार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रण में उतरने जा रहे हैं। राजधानी के दो छोर से प्रधानमंत्री दिल्लीवालों को भाजपा के हक में लामबंद करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में टीम भाजपा विपक्षियों को पस्त करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मोदी की पहली रैली 3 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में होगी, जबकि दूसरी रैली 4 फरवरी को पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में होगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पूर्वी दिल्ली की रैली में पूर्वी दिल्ली व उत्तर पूर्वी लोकसभाओं में आने वाली 20 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी और द्वारका में होने वाली रैली में पश्चिमी दिल्ली एवं दक्षिणी दिल्ली लोकसभाओं में आने वाली 20 विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मोदी नागरिकता संशोधन कानून, राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 समेत कई केंद्रीय मुद्दों पर बोलेंगे तो वहीं दिल्ली सरकार की कमियों पर वार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विश्व स्तरीय शिक्षा की बात करते हैं। पहले 15 लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते थे, जो घटकर 12 लाख रह गए हैं। नए स्कूल बनाने का वादा कर महज कुछ कमरे बनवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed