{"_id":"5b2f2d774f1c1b5d748b67d7","slug":"prime-minister-narendra-modi-inaugurated-delhi-metro-mundka-bahadurgarh-section-of-green-line","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने किया मुंडका-बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन का उद्घाटन, हरियाणा का तीसरा शहर मेट्रो से जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने किया मुंडका-बहादुरगढ़ ग्रीन लाइन का उद्घाटन, हरियाणा का तीसरा शहर मेट्रो से जुड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो ग्रीन लाइन का उद्घाटन कर दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई।
दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर के दूसरे सेक्शन मुंडका-बहादुरगढ़ पर मेट्रो दौड़नी शुरू हो गई है। हालांकि शाम 4 बजे मेट्रो को जनता के लिए खोली जाएगी।
बता दें कि हरियाणा से जुड़ने वाला यह तीसरा मेट्रो सेक्शन होगा। इससे पहले येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर (गुरुग्राम) और वायलेट लाइन पर एस्कॉर्ट मुजेसर (फरीदाबाद) से जुड़ चुकी है। हालांकि, बहादुरगढ़ से मेट्रो के परिचालन को हरियाणा वालों के लिए ज्यादा लाभकारी बताया जा रहा है।
ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर- इंद्रलोक से मुंडका तक पहले से मेट्रो है। अब मुंडका से बहादुरगढ़ तक विस्तार से दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 288 किमी का हो जाएगा। मुंडका से सिटी पार्क तक 7 स्टेशन होंगे। जिनमें मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, घेवरा मेट्रो स्टेशन, टीकरी कलां, टीकरी बॉर्डर, मॉडर्न इंडस्ट्रियल, स्टेट बस स्टैंड और सिटी पार्क शामिल हैं।

डीएमआरसी के मुताबिक, हरियाणा सरकार द्वारा मेट्रो के उद्घाटन की तैयारियों की गई हैं। हालांकि मेट्रो के संचालन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम की तैयारियां भी पूरी हैं। बताया गया है कि मेट्रो के उद्घाटन समारोह के बाद शाम 4 बजे मेट्रो को जनता के लिए चला दिया जाएगा।
फिलहाल कीर्ति नगर / इंद्रलोक से सिटी पार्क तक 20 ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुंडका से सिटी पार्क तक मेट्रो का फ्रीक्वेंसी 8 मिनट की होगी। अब कीर्ति नगर / इंद्रलोक से सिटी पार्क महज 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

Prime Minister Narendra Modi addressing inauguration ceremony of Delhi Metro’s Mundka-Bahadurgarh section of Green Line via video conference pic.twitter.com/X0XLcYkOdI
— ANI (@ANI) June 24, 2018