फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priest murdered in Sonia Vihar accused thrashed fiercely by public

Delhi: सोनिया विहार में पुजारी की हत्या, आरोपी को लोगों ने जमकर धुना, अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Jul 2022 07:19 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Jul 2022 07:19 AM IST
सार

सोनिया विहार इलाके में पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Priest murdered in Sonia Vihar accused thrashed fiercely by public
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : ANI

विस्तार

सोनिया विहार इलाके में सोनू भट्ट नाम के शख्स ने पुजारी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलावस्था में सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन




दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जांच से पता चलता है कि आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गृह क्लेश से तंग पहलवान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
द्वारका के बिंदापुर में सीडब्ल्यूई कॉटिंनेंटल पहलवान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त शुभम यादव उर्फ राव पृथ्वी सिंह (25) के रूप में हुई है। आत्महत्या से पूर्व शुभम ने रोते हुए फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या करने की बात की और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार बताया। इसके बाद जहर खा लिया।

शुभम परिवार के साथ हरियाणा के महेंद्रगढ़ के पृथ्वीपुरा में रहता था। परिवार में पिता दशरथ यादव व अन्य सदस्य हैं। 16 मई 2021 को शुभम ने दिल्ली निवासी सुरभि नामक महिला से प्रेम विवाह किया था। इनकी आठ माह की एक बेटी है। कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच कुछ विवाद हो गया। इसके बाद सुरभि ने बिंदापुर में मां के पास आकर रहना शुरू कर दिया। परिवार वाले सुरभि से उसकी बात नहीं करवाते थे। इस बात से शुभम परेशान था। सोमवार रात वह दिल्ली आ रहा था। इस बीच रास्ते में उसकी कार खराब हो गई। शुभम क्रेन की मदद से कार लेकर बिंदापुर स्थित ससुराल पहुंचा। यहां पर उसके ससुराल वालों ने उसे नजरअंदाज किया। इस बात से नाराज होकर उसने फेसबुक लाइव वीडियो बनाया और जहर खा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed