फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priest booked full, how to Sawan Rudraabhisek

पंडित जी की बुकिंग फुल, कैसे हो सावन में रुद्राभिषेक

Tue, 28 Jul 2015 07:57 PM IST
नेहा राय/अमर उजाला, गाजियाबाद
नेहा राय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
Priest booked full, how to Sawan Rudraabhisek

दो दिन बाद शुरू हो रहे सावन से पहले भक्त भगवान भोले नाथ की पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। श्रद्धालुओं में सावन के लिए खासा उत्साह है।

विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीएचए में रुद्राभिषेक के लिए हर मंदिर व पंडित जी की बुकिंग फुल हो चुकी है।

ऐसे में जिन लोगों ने अब तक बुकिंग नहीं कराई है, उन्हें सावन में रुद्राभिषेक कराने के लिए मंदिरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 31 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इसके पहले ही मंदिर में अभिषेक के लिए बुकिंग फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन


रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में भक्तों ने निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है। हर दिन टीएचए के शिवालय में भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित गिरीश मिश्रा ने बताया कि एक माह पहले से ही लोगों ने रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग करा ली थी। ऐसे में जो लोग अब आ रहे हैं, उन्हें समय दे पाना मुश्किल है।


मंदिरों में होगा सामूहिक पूजन
जिन लोगों ने रुद्राभिषेक के लिए पहले से बुकिंग नहीं कराई है या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए कई मंदिरों में सामूहिक पूजन की व्यवस्था की गई है।

सुबह से शाम तक मंदिर में अभिषेक कार्यक्रम होंगे। गोपेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि भगवान भोले का अभिषेक सभी भक्त कर सकें इसकी व्यवस्था की जा रही है।

इन तिथियों में रुद्राभिषेक की बुकिंग है ज्यादा
1- सावन माह में हर शनिवार, सोमवार
2- शिवरात्रि
3- प्रदोष
4- हरियाली तीज
5- नागपंचमी

इस बार पड़ेंगे चार सोमवार
सावन के महीने में इस बार चार ही सोमवार पड़ रहे हैं। पहला तीन अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त को पड़ रहा है। इन चारों सोमवार को शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed