फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prices of vegetables increased in Delhi due to sealing of borders

सीमाएं सील होने से दिल्ली में बढ़े सब्जियों के दाम, हरी सब्जियों और आलू-प्याज पर ज्यादा असर

Sun, 29 Nov 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables increased in Delhi due to sealing of borders
दरियागंज मंडी... - फोटो : amar ujala

राजधानी की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन का असर सब्जियों और फलों की आवक पर पड़ा है। पिछले तीन दिन में दिल्ली में सब्जियों की आवक 30 से 40 फीसदी तक कम हो गई है, जिसकी वजह से कीमतें दोगुना तक बढ़ गई हैं। इनमें हरी सब्जियों से लेकर आलू, टमाटर व प्याज समेत अन्य सब्जियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


आलू-प्याज समेत अन्य सब्जियों पर असर 
मंडियों में आवक कम होने की वजह से दिल्ली के खुदरा बाजारों में भी सब्जियों का भाव बढ़ा है। इसमें आलू, प्याज, मटर व टमाटर प्रमुख हैं। आलू का दाम जहां पहले 25 से 30 रुपये किलो खुदरा में था वहीं, अब यह 60 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। टमाटर भी 25 से 30 रुपये किलो से 50 रुपये तक पहुंचा है। पहले 40 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब 60 रुपये किलो, गोभी 20 रुपये किलो से 40 हो गई है। तोरी 40 से 70, बैंगन 10 से 30, लहसुन 80 से 120 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन


आंदोलन लंबा चला तो और बढ़ सकते हैं दाम
आजादपुर मंडी के भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल ने बताया कि यदि किसानों का आंदोलन लंबा चला तो आने वाले दिनों में सब्जियों के भाव में और उछाल आएगा। प्याज और आलू पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। बॉर्डर सील होने की वजह से अब पहले के मुकाबले पड़ोसी राज्यों से आने वाले सब्जियां कम आ रही हैं। यही वजह है कि मांग को देखते हुए इनकी दामों में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा से आती है हरी सब्जी तो पंजाब से आलू
राजधानी में हरियाणा से हरी सब्जियां आती हैं तो पंजाब से बड़ी मात्रा में आलू की आपूर्ति होती है, लेकिन इन दिनों बॉर्डर सील होने की वजह से दोनों राज्यों से सब्जियों की सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। मंडी में पहले का जो स्टॉक गत सप्ताह में पहुंचा था अभी उसी का भंडारण किया गया है। इससे मांग की भरपाई की जा रही है।

मौसमी फलों के दाम पर पड़ेगा असर
आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने बताया कि दिल्ली से पड़ोसी राज्यों में फलों की आपूर्ति की जाती है। इसमें अनार व मौसमी समेत अन्य फल शामिल हैं, लेकिन बॉर्डर सील होने की वजह से आपूर्ति के लिए बड़ी संख्या में मंगाया गया माल गोदामों में ही जमा है। इस वजह से फलों के सड़ने का भी खतरा बना हुआ है। कई व्यापारी इसे सस्ते दामों पर भी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 


प्रदर्शन की वजह से सब्जियों व फलों की आवक करीब 50 से 60 फीसदी कम हो गई है। यदि प्रदर्शन लंबे समय तक चलता है तो निश्चित ही सब्जी व फल समेत अन्य चीजों के दामों में वृद्धि होगी। ऐसे में केंद्र सरकार को किसानों से बातचीत कर गतिरोध खत्म करना चाहिए, जिससे मंडियों पर भी इसका असर न पड़े।
-आदिल अहमद खान, चेयरमैन, आजादपुर सब्जी मंडी समिति

सब्जियों के दाम
सब्जियां    पहले  अब
आलू          20    50
प्याज         40    60
टमाटर        25    50
मटर          70    80
गोभी         20    40
अरबी         50    60
गाजर         20    40
शिमला मिर्च    30    50
घीया          20    40
तोरी           40    70
मिर्ची          30    40
धनिया        20    40
नोट : भाव फुटकर बाजार के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed