फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prices of goods will be exempted for voters

उंगली पर स्याही दिखाइए और भारी छूट पाइए

Tue, 08 Apr 2014 01:13 PM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Prices of goods will be exempted for voters

उंगली पर स्याही का निशान आपके लिए सौगातें लेकर आने वाला है। मतदान के सबूत और लोकतंत्र में भागीदारी के इस चिह्न से आप एशिया के सबसे बड़े होलसेल मार्केट सदर बाजार और आईटी मार्केट नेहरू प्लेस में भारी छूट पा सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल चुनावी महाकुंभ में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए राजधानी के व्यापारी संगठनों ने यह तरीका ईजाद किया है।

इन संगठनों ने उंगली पर स्याही की निशान के साथ पहुंचने वाले ग्राहकों को विभिन्न उत्पादों पर 10 से लेकर 40 फीसदी तक छूट देने की घोषणा की है। छूट का लाभ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देशभर के नागरिक उठा सकेंगे।

विज्ञापन

ज्वेलर्स में हैं कई स्पेशल स्कीम

Prices of goods will be exempted for voters

मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए सदर बाजार के चालीस हजार व्यापारियों की 83 मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने यह योजना बनाई है।

साथ ही महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए सदर बाजार ज्वेलर्स एसोसिएशन को भी इससे जोड़ा गया है।

ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन खंडेलवाल ने कहा, ‘हम महिला मतदाताओं को गहनों पर मेकिंग चार्ज आदि में बीस फीसदी तक छूट देंगे’।

पूरे सप्ताह चलते रहेंगे ऑफर

Prices of goods will be exempted for voters

एशिया की सबसे बड़ी आईटी होलसेल मार्केट नेहरू प्लेस पर भी चुनावी रंग चढ़ चुका है। मार्केट एसोसिएशन के मुताबिक मतदान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चालीस फीसदी तक छूट का लाभ मिलेगा।

इसी प्रकार करोल बाग समेत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में स्थित प्लास्टिक, लकड़ी, शूज, ग्रेन, केमिकल मार्केट के व्यापारी संगठनों ने भी पांच से दस फीसदी के बीच छूट देने की घोषणा की है।

वहीं राजधानी की सरोजनी नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अशोक के मुताबिक मार्केट की पांच सौ दुकानों में मतदान के एक हफ्ते बाद तक वोट का निशान दिखाने पर दस फीसदी तक छूट मिलेगी।

विज्ञापन

यहां 40% छूट के साथ सरप्राइज गिफ्ट भी

Prices of goods will be exempted for voters

नेहरू प्लेस के ऑल इंडिया कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल कहते हैं कि नेहरू प्लेस में दिल्ली ही नहीं देशभर से ग्राहक समेत दुकानदार आईटी सामान खरीदने पहुंचते हैं।

मतदाताओं को जोड़ने के लिए हम एमआरपी पर चालीस फीसदी तक छूट और सरप्राइज गिफ्ट भी देंगे। खास बात है कि महिलाओं को गिफ्ट समेत छूट का अधिक लाभ मिलेगा।

पहली बार रामनवमी पर खुलेंगी दुकानें

Prices of goods will be exempted for voters

सदर बाजार के इतिहास में पहली बार सारी दुकानें रामनवमी पर भी खुली रहेंगी। सदर बाजार होलसेल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मार्केट में स्याही का निशान दिखाने पर दस फीसदी की छूट मिलेगी।

वहीं सीएआईटी के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल का कहना है कि लोकतंत्र में मतदान का अहम योगदान होता है। देश के बेहतर भविष्य के लिए मतदान जरूरी है, ताकि सही व्यक्ति सत्ता तक पहुंचे। मतदाताओं को जोड़ने केलिए कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन को छूट का लाभ देने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed