{"_id":"0f62b042f204de08e98507d50d9ce9e3","slug":"previously-clicked-the-vvip-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसने पहले क्लिक किया, वीवीआईपी नंबर उसका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसने पहले क्लिक किया, वीवीआईपी नंबर उसका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वाहन के लिए खास नंबर पाने की चाहत अब आम आदमी भी पूरी कर सकेंगे। जो पहले क्लिक करेगा, खास नंबर उसको मिलेगा। ऑनलाइन होने के बाद पहली नई सीरीज बुधवार सुबह 10 बजे से बुकिंग के लिए खुल जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद एक नंबर सहित सीरीज के सभी 345 खास नंबरों पर हर किसी का अधिकार होगा। इसके साथ ही वीवीआईपी नंबर पाने के लिए आरटीओ ऑफिसों में होने वाली मारामारी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन विभाग में वाहन नंबरों की नई सीरीज यूपी 14 सीएफ शुरू हो गई है। 14 मई को ऑफिस खुलते ही सुबह 10 बजे से इस सीरीज के नंबरों को बुक किया जा सकेगा।
परिवहन विभाग की साइट (एचटीटीपीएस://वीएएचएएन.यूपी.एनआईसी.आईएन/यूपी-एफएएनसीवाईएनयूएमबीईआरबीआईडी/) पर जाकर कोई भी अपनी पसंद का नंबर बुक करा सकता हैं।
आरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि नोएडा-गाजियाबाद में शुरू होने वाली यह सुविधा ठीक 10 बजे खुल जाएगी। नई सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है, लेकिन आम लोगों के लिए यह एक दिन बाद से शुरू होगी।
विज्ञापन
साइट न खुलने की शिकायतों को देखते हुए सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है। इसके बावजूद यदि साइट खुलने में परेशानी आती है तो वाहन स्वामी नेटवर्किगिं को मोजिला के फायरफॉक्स में जाकर सर्च करें। इसमें किसी तरह की परेशानी आएगी।
कईयों की बचेगी जान
खास नंबर अभी तक आम आदमी की पहुंच में नहीं थे। इन पर एक मात्र वीवीआईपी लोगों का ही हक रहता था। कई बार खास नंबर पाने के लिए कई वीवीआईपी (अधिकारी-मंत्री) आमने-सामने आ जाते थे।
जहां नंबर पाने को लेकर दो मंत्री मेरठ आरटीओ से भिड़ गए थे, वहीं पर क्रिकेटर भुवनेश कुमार और एक मंत्री आमने-सामने आ गए थे। पिछले सप्ताह एक खास नंबर के लिए कैबिनेट मंत्री और एक प्रमुख सचिव के बीच कई दिन तक खींचतान रही थी।
आरटीओ गाजियाबाद के ऑफिस में ही दो कर्मचारियों में एक नंबर को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मामले में कई अधिकारियों-कर्मचारियों की नौकरी पर बन आई थी। नंबर ऑनलाइन होने से अब अधिकारियों-कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।