फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President will give degrees at Jamia's 99th convocation

जामिया के 99वें दीक्षांत समारोह में डिग्री देंगे राष्ट्रपति, 29 अक्टूबर से शताब्दी वर्ष शुरू

Mon, 21 Oct 2019 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
President will give degrees at Jamia's 99th convocation
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो

जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस 2020 में शताब्दी वर्षगांठ मनाएगा। इससे पहले विश्वविद्यालय के 29 अक्तूबर को 99 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इसी दिन से जामिया में शताब्दी वर्ष समारोह शुरू होने जा रहे हैं। इसी के तहत 2019 के खास दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित करेंगे जबकि शताब्दी वर्षगांठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।  

विज्ञापन


जामिया प्रबंधन के मुताबिक, जामिया कैंपस में 30 अक्तूबर को शैक्षणिक सत्र 2017 और शैक्षणिक सत्र 2018में पासआउट होने वाले छात्रों को दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलेगी। वर्ष 2017 में कुलपति पद रिक्त होने के चलते दीक्षांत समारोह आयोजित नही हो पाया था। 
विज्ञापन


इसी के चलते इस वर्ष दो शैक्षणिक सत्र के छात्रों को एक साथ डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में करीब पांच हजार छात्रों को डिग्री मिलेगी। इसमें से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 360 छात्रों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1920 में जामिया की स्थापना
1920 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना हुई थी जबकि 1988 में जामिया को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ। इसके बाद यूपीए सरकार ने जामिया को अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय का दर्जा दे दिया था। हालांकि अल्पसंख्यक के दर्जा मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। 

फिलहाल 65 देशों के छात्र जामिया में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई करने आते हैं जबकि शताब्दी समारोह से पहले 90 देशों में जामिया अपनी पहुंच स्थापित करना चाहता है। जामिया में सामान्य डिग्री प्रोग्राम के अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट समेत कई अन्य कोर एरिया की पढ़ाई करवायी जाती है। 


जामिया विभिन्नता में एकता की मिसाल भी कही जाती है। क्योंकि पचास फीसदी सीटों पर दाखिले ओपन होते हैं। जबकि अन्य अल्पसंख्यक संस्थान इस नियम को नहीं मानते हैं। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय ने आधी सीट आरक्षित कर रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed