फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations to hand over 23 thousand sweepers of South Delhi Corporation to private hands

दक्षिणी दिल्ली निगम के 23 हजार सफाई कर्मचारियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

Thu, 29 Oct 2020 01:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 29 Oct 2020 01:51 PM IST
सार

  • 66 हजार कर्मियों पर गिर सकती है गाज
  • कांग्रेस ने कहा, दोनों सरकारें कर्मचारी विरोधी 

विज्ञापन
Preparations to hand over 23 thousand sweepers of South Delhi Corporation to private hands
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कार्यरत 23000 सफाई कर्मचारियों को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव पार्टी की गरीब विरोधी नीति को उजागर करता है। अगर निगम की ओर से सफाई कर्मचारियों के निजीकरण का प्रस्ताव लागू होता है तो दक्षिणी दिल्ली के लगभग 23000, उत्तरी दिल्ली के 26,000 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लगभग 17000 कर्मचारियों को निजीकरण के कारण सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। सफाई कर्मचारियां के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ने सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया था।
विज्ञापन


संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 14 वर्षो से दिल्ली नगर निगम में शासित भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार के कारण लगातार वित्तिय घाटा बढ़ रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि जब कांग्रेस दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की सत्ता में थी तो तीनों निगमों की बेहतरी के लिए उन्हें राशि दी गई।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार द्वारा गैर नियोजित राजस्व अर्जित करने के लिए सिविक सेन्टर का निर्माण किया, जिससे वर्तमान में 80 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व नगर निगम को प्राप्त होता है। अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण भाजपा हो या आप पार्टी, दोनों  के निगम पार्षद लैंटरमेन के नाम से बदनाम हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना रिश्वत के कोई मकान नही बनने दे रहे है और नक्शे पास करवाना, टेंडर पास करवाने, लाईसेंसिंग पूरे निगम में भष्टाचार व्याप्त है। तीनों निगमों के तहत दिल्ली का 97.81 प्रतिशत क्षेत्र ओर 94.23 प्रतिशत जनसंख्या आती है। निगमों के पास प्रति एक लाख की आबादी पर महज 390 कर्मचारी है, जिनपर गाज गिरने से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed