फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparations started in Tihar after arvind kejriwal arrest after several meetings officials decided to keep nu

Arvind Kejriwal: गिरफ्तार होते ही तिहाड़ में शुरू हो गई थी तैयारी, कई बैठकों के बाद दो नंबर जेल का हुआ चुनाव

Mon, 01 Apr 2024 07:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

जेल सूत्रों का कहना है कि जेल नंबर दो में इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह बंद थे। उन्हें वहां से पांच नंबर जेल में शिफ्ट करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
Preparations started in Tihar after arvind kejriwal arrest after several meetings officials decided to keep nu
तिहाड़ के दो नंबर जेल पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ही जेल में तैयारी शुरू हो गई थी। केजरीवाल को किस जेल में रखा जाएगा इसको लेकर अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही थीं। सूत्रों का कहना है कि जेल के आला अधिकारी सभी जेल का निरीक्षण करने के बाद उन्हें नंबर दो में रखने का फैसला किया।

विज्ञापन

जेल सूत्रों का कहना है कि जेल नंबर दो में इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह बंद थे। उन्हें वहां से पांच नंबर जेल में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। हालांकि, जेल अधिकारियों का कहना है कि बंदियों को कुछ दिन के अंतराल में एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जाता है। इसी के तहत उन्हें पांच नंबर जेल में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह व रक्तचाप का स्तर ऊपर-नीचे हो रहा है
जेल पहुंचे अरविंद केजरीवाल का मधुमेह और रक्तचाप का स्तर ऊपर नीचे हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि उनका पल्स रेट ठीक है, लेकिन जांच के दौरान पाया गया कि उनका मधुमेह और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव है। डॉक्टरों ने उन्हें समय से दवा लेने की सलाह दी है।

विज्ञापन

जेल में केजरीवाल की डिमांड
केजरीवाल ने अदालत में आवेदन दायर कर उन्हें जेल में पढ़ने के लिए तीन किताबें ले जाने की मंजूरी की मांग की। इन किताबों में श्रीमद्भागवत गीता, रामायण, व वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड शामिल हैं। वहीं, उन्होंने जेल में जरूरी दवाओं की भी मांग की है। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) कावेरी बावेजा के समक्ष केजरीवाल ने जो धार्मिक लॉकेट पहना है, उसे भी अपने साथ जेल ले जाने की अदालत से मंजूरी मांगी है। यही नहीं केजरीवाल के वकीलों ने विशेष डाइट की भी मांग की है। उन्होंने कोर्ट से जेल में मेज और कुर्सी दिए जाने की भी इजाजत मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed