फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation to give permanent place to street vendors in delhi

रेहड़ी-खोमचे वालों को स्थायी स्थान देने की तैयारी

Mon, 30 Dec 2019 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
Preparation to give permanent place to street vendors in delhi
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने 104 वार्डों से रेहड़ी और खोमचों के अतिक्रमण को हटाने और राजस्व बढ़ाने के लिए योजना तैयार की है।

विज्ञापन


इसके तहत निगम अवैध रूप से रेहड़ी और खोमचे लगाने वाले लोगों को पार्किंग एरिया और खाली पड़ी अन्य संस्थाओं की जमीन पर फूड हब्स बनाकर इन कामगारों को स्थायी स्थान देकर लाइसेंस फीस वसूलेगा।
विज्ञापन


वर्तमान में दक्षिणी दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में रेहड़ी, खोमचों अन्य सामान बेचने वाले अस्थायी कामगारों के कारण सड़कों, सर्विस लेन और फुटपाथों पर अतिक्रमण की स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएमसी ने लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के साथ ही निगम की कमाई बढ़ाने की योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना को लेकर हाल में निगम की विशेष सदन की बैठक में प्रस्ताव रखा गया है। 

इसमें कहा गया है कि निगम व अन्य संस्थाओं की उपलब्ध जमीनों एवं पार्किंग लॉट्स में फूड हब्स बनाने के साथ ही ईकार्ट, फूड ट्रक एवं बस के जरिए खानपान का सामान बेचने के लिए रेहड़ी और खोमचे वालों को रोजगार के विकल्प दिए जाएं। 

पार्किंग लॉट्स में फूड कोर्ट बनाकर यहां शिफ्ट किए जाने वाले व्यावसायियों से निगम लाइसेंस फीस के रूप में राजस्व प्राप्त करेगा और साथ ही इलाकों से अतिक्रमण को भी हटाया जा सकेगा। एसडीएमसी के चारों जोन में इस योजना को शुरू किया जा सकता है। 


गौरतलब है कि दिल्ली में जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को लेकर सरकार को लगातार लताड़ पड़ती रही है। दिल्ली में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त तेवर अपनाए हुए हैं।

पिछले दिनों शीर्ष अदालत ने निगम के अतिक्रमण  हटाने के लिए समय भी दिया था लेकिन उस पर कोई संतोषजनक कम नहीं हुआ है। अदालत की मोहलत खत्म होने के चार महीने बाद भी दिल्ली से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed