फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparation of the car-free campaign to remove flaws.

कार फ्री अभियान की खामियां दूर करने की तैयारी

Sun, 11 Oct 2015 09:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 11 Oct 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
Preparation of the car-free campaign to remove flaws.
साइबर सिटी में मंगलवार को चौथा कार फ्री अभियान होगा। इसके लिए पुलिस से लेकर कॉरपोरेट तक तैयारियों में जुटे हैं। दावा किया जा रहा है कि पिछले तीन अभियानों की खामियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार फ्री के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार शाम हुडा सिटी सेंटर से गोल्फ कोर्स रोड तक साइकिल रैली भी निकाली जाएगी।

गुड़गांव का कार फ्री अभियान देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यही कारण है कि आयोजकों की ओर से इसके लिए अतिरिक्त प्रयास किया जा रहा है।

कार फ्री से हुए कई फायदे

Preparation of the car-free campaign to remove flaws.

कॉरपोरेट कर्मचारियों और अधिकारियों ने पिछले तीन से चार दिनों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। कार फ्री टीम की सदस्य सारिका भट्ट ने बताया कि कार फ्री अभियान का तीन चरण काफी सफलता के साथ पूरा हुआ है।

वाहनों की संख्या कम होने से प्रदूषण के स्तर में भी काफी कमी है। इसे लोगों ने सराहा है। कार फ्री अभियान में कॉरपोरेट सेक्टर सबसे अधिक उत्साह दिखा रहा है।

अब आरडब्ल्यूए और स्कूलों ने भी इसमें अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। उधर, गुड़गांव पुलिस की ओर से कार फ्री अभियान की सफलता के लिए नो पार्किंग जोन में खड़ी की जाने वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed